महिला कांस्टेबल की जान बचाने वाले परिवार को धमकी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी बनभूलपुरा में बीते फरवरी महीने में हुए दंगे के दौरान एक महिला सिपाही की जान बचाने वाले परिवार को अब कुछ लोग धमका रहे हैं। परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बनभुलपुरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 31 के नई बस्ती ठोकर निवासी मेहरीन पत्नी आबिद अहमद ने बीते मंगलवार को सीओ नितिन लोहनी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि बीती छह फरवरी को बनभूलपुरा में हुए दंगे के दौरान कुछ लोग एक महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट पर उतारू थे। उन्होंने अपने घर में उस कांस्टेबल को छुपाकर उसकी जान बचाई थी। इस घटना की सराहना भी हुई थी लेकिन यह बात पड़ोस के कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है। वे लोग आए दिन मेहरीन और उसके परिवार के लोगों को परेशान कर रहे हैं। पड़ोस में रहने वाला एक परिवार गाली-गलौज कर धमकी दे रहे हैं। आरोप लगाया कि उनकी एक बेटी के साथ भी मारपीट की गई है। उनके मोहल्ले के कुछ चाहते हैं कि वे घर छोड़कर चले जाएं। यह भी कहा गया है कि कहा कि कुछ लोग उस घटना को सांप्रदायिक रंग देना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *