गोलज्यू की संदेश संकल्प यात्रा के मौके पर 22 नवंबर को हल्द्वानी में कलश यात्रा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

गोलज्यू की संदेश संकल्प यात्रा हेतु 22 नवंबर को कलश यात्रा को लेकर हल्द्वानी नगर निगम के सभागार में महिलाओं की बैठक की गई। जिसमें यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। रूपरेखा के अनुसार कलश यात्रा और पुष्प वर्षा हेतु वर्षा के लिए हल्द्वानी जेल रोड चौराहा, कालू सिद्ध मंदिर, बॉम्बे क्रोकरी और पटेल चौक को निश्चित किया गया और जिसमें कई संगठनों ने पुष्प वर्षा करने की सहमति दी। अन्य महिलाएं अपने परिधान में कलश यात्रा में सम्मिलित होंगी। बैठक में बैणी सेना अध्यक्ष प्रभा खनका, सांस्कृतिक समागम से स्वाति जोशी, सक्षम से लता जोशी, वैश्य महिला समिति से मंजू वार्ष्णेय, संगीत शिक्षिका हेमा हरबोला, आकृति सोसाइटी से कुसुम दिगारी, महिला व्यापार मंडल से उर्वशी, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी से प्रदेश अध्यक्ष दीप्ति चुफाल, शौका संगठन से पुष्पा धर्मसत्तू, पुनर्नवा महिला समिति से सचिव शांति जीना, अपनी धरोहर से प्रदेश संयोजिका सुनीता जोशी, मंजू शाह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *