कुमाऊं में यहां तीन दिन स्कूलों की छुट्टी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले में 12 नवम्बर से 27 नवम्बर तक आयोजित प्रादेशिक सेना भर्ती के कारण नगर क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में युवा भाग ले रहे हैं, जिससे पिथौरागढ़ के प्रमुख मार्गों पर यातायात का अधिक दबाव है। ट्रैफिक जाम और विद्यार्थियों को स्कूलों तक पहुंचने में होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों को 20 नवम्बर से 22 नवम्बर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इन तीन दिनों में विद्यालयों के शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से छात्रों को पढ़ाई कराएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *