मरणोपरांत देहदान करेंगे रेंजर मदन बिष्ट

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मरणोपरांत देहदान करेंगे मदन बिष्ट। हल्द्वानी वन अनुसंधान केन्द्र में कार्यरत रेंजर मदन सिंह बिष्ट ने मरणोपरांत अपना शरीर राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को देने का संकल्प लिया है। इसी के तहत आज बुधवार 20 नवंबर को अनमोल संकल्प सिद्धी फाउंडेशन की अध्यक्ष सुचित्रा जायसवाल ने मदन सिंह बिष्ट के कार्यालय में उनसे मुलाकात की। जिस पर मदन सिंह बिष्ट ने देहदान संकल्प पत्र सुचित्रा जायसवाल को दिया। मदन बिष्ट का कहना है कि वह हमेशा वनस्पति संरक्षण एवं समाज हित में कार्य करते रहे, जब तक प्राण रहेंगे तब तक पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक हित का काम करते रहेंगे, मरने के उपरांत यह शरीर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु चिकित्सकों के लिए उपलब्ध रहेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *