व्यापारी नेताओं ने उठाई मांग, हल्द्वानी में दीपावली के बाद करें सड़क चौड़ीकरण

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला नैनीताल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे ने प्रेस को बयान जारी कर कहा है कि संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा जनहित में दर्जा राज्यमंत्री के आश्वासन पर बाजार बंद‌ का निर्णय वापस लिया है लेकिन वे प्रभावित व्यापारियों की ओर से निवेदन करते हैं कि सड़क चौड़ीकरण की सीमा को 10 मीटर तक ही रखा जाय और साथ ही जिन व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह बंद हो रहा है, उनके लिए अन्यत्र व्यवस्था कर उनके व्यापार को पुनः सुचारू करने में अपना सहयोग दें और साथ ही जिनकी निजी संपत्ति है उन्हें उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए और सड़क चौड़ीकरण के कार्य को दीपावली के उपरांत किया जाये, जिससे कि दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार में व्यापारियों की किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *