सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने आचार संहिता के उल्लंघन पर दुग्ध संघ के प्रबंधक को जारी किया नोटिस, संतोषजनक उत्तर न मिलने पर होगी कार्यवाही

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट के लालकुआं में दुखद संघ को नोटिस जारी किया गया है। सात ही 24 घंटे में इसका कारण पूछा गया है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर व एसडीएम परितोष वर्मा की ओर से दुग्ध संघ प्रबंधक को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि दुग्ध संघ लालकुआं नैनीताल के नाम से सोशल साइट्स पर राजनीतिक सामग्री व फोटो प्रसारित किए गए हैं जो आचार संहिता का उल्लघंन है। नोटिस में तय समयावधि में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की बात कही गई है।