10 साल पहले खरीदी जमीन पर भीमताल निवासी महिला को कब्जा दिलाया, फरियादी ने कुमाऊं कमिश्नर का जताया आभार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की विगत सप्ताह में हुई जनसुनवाई में चन्द्रा राणा निवासी ग्राम भरतपुर पट्टी पाण्डेगांव भीमताल ने अवगत कराया था कि उन्होंने वर्ष 2015 में 12 मुट्ठी भूमि अतुलेश खन्ना से क्रय की गई थी। वह जब उक्त भूमि पर कब्जा लेने गई तब उस भूमि पर कोई अन्य व्यक्ति काबिज था जो कब्जा नहीं दे रहा था। इस पर आयुक्त ने जनसुनवाई में दोनो पक्षों को तलब कर चन्द्रा राणा को 12 मुट्ठी का कब्जा दिलाया। इधर चन्द्रा राणा ने आईएएस दीपक रावत का आभार व्यक्त किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *