नैनीताल जिले में पुलिस व एसडीआरएफ ने कोसी नदी में फंसे चार युवकों की जान बचाई, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

https://youtu.be/dnnTqz1wH7I?si=mNPTDTSC4_OZOrOA

नैनीताल जिले में कैंची धाम तहसील अंतर्गत बरधो धनियाकोट में आज रविवार 21 जुलाई को कोसी नदी में नहाने गए चार युवक पानी के तेज बहाव में फंस गए। घटना के संबंध में नैनीताल पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चारों युवकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया. चार युवकों में से 2 युवक द्वारिका दिल्ली के रहने वाले हैं. सभी की उम्र करीब 20 साल है।