उत्तराखंड के इस जिले में 27 जुलाई से दो‌ अगस्त तक स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने जारी किए आदेश

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

हरिद्वार जिले में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल-कालेजों में 27 जुलाई से दो अगस्त तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा। इस संबंध में आज मंगलवार 23 जुलाई को जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने आदेश जारी कर दिए हैं। कहा गया है कि सावन में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्ट किए गए हैं ऐसे में स्कूली बच्चों को परेशानी हो सकती है। इसे देखते हुए छुट्टी घोषित की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *