हल्द्वानी में भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस मनाया, एक साल तक गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाकर भविष्य की चुनौतियों से कराएंगे अवगत

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ से जुड़े रोडवेज कर्मियों ने भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। आज मंगलवार को रोडवेज स्टेशन स्थित संघ कार्यालय में सर्वप्रथम संघ के बालमुकुंद सुयाल व वरिष्ठ नेता शेखरानंद पांडे ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस क्रम में जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह दुम्का ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मजदूर संघ के संस्थापक विचारक दत्तोपंंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ की रीतिनीति के बारे में विस्तार से बताया। उनका कहना था कि वर्तमान में श्रमिकों का शोषण बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि आज से 23 जुलाई 2025 तक संघ गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाकर आने वाली चुनौतियों से लोगों को अवगत कराएगा। कार्यक्रम में परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री बालकृष्ण शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवनीत कपिल, महेश राणा, ललित पांडे, रामप्रीत यादव, पूरन सिंह, गौरव जोशी, हिमांशु उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, राजेश पांडे, गोविंद कुमार, वीरेंद्र सिंह संगवाल, मनोज पांडे, दिनेश भंडारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *