हाइवे पर टहलने निकले एलआईसी एजेंट को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में हुई मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में रामपुर रोड पर तेज रफ्तार कार ने एलआईसी एजेंट को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने वाला कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द किया। जानकारी के मुताबिक बंदोबस्ती, देवलचौड़ निवासी 55 वर्षीय मनोज सिंह रावत पुत्र राजेंद्र सिंह रावत बीती शनिवार 16 नवंबर की देर शाम टहलने के लिए हाईवे पर गए थे। जब वह पंचायत घर के पास हाईवे किनारे घूमते हुए निकल रहे थे, तो रुद्रपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने मनोज को जोरदार टक्कर मार दी। आसपास के लोगों को घटना का पता लगा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में घायल मनोज को एसटीएच ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान मनोज ने दम तोड़ दिया। मनोज एलआईसी हल्द्वानी में एजेंट के तौर पर कार्य करते थे। उनकी एक बेटी है जो कि बीएससी कर रही है। हादसे के बाद मनोज के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *