प्रांतीय नगर उधोग व्यापार मंडल का शिष्टमंडल मेयर से मिला, दुकानों का किराया न बढ़ाने की लगाई गुहार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में नगर निगम की दुकानों के किराए में वृद्धि को कम किए जाने को लेकर सोमवार को सैकड़ों व्यापारी महापौर गजराज बिष्ट से मिले प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट ने व्यापारियों के पक्ष में तथ्य रखते हुए कहा कि इस समय व्यापारियों के कारोबार की स्थिति दयनीय है।  जिसके कारण जीवन यापन करना कठिन हो गया हे ऐसे में शासन द्वारा जिस प्रकार से किराया वृद्धि की गई हे वो समझ से परे हे प्रदेश सह संयोजक देवेश अग्रवाल और वरिष्ठ व्यापारी नेता पंकज कपूर ने कहा कि नगर निगम की दुकानों का किराया तय करने के लिए जो शासन स्तर थर्ड पार्टी सर्वे करवाया गया हे वो बिल्कुल हवा हवाई सर्वे हे हे उस एजेंसी को धरातल की कोई जानकारी नहीं हे उसने सिर्फ अपनी खाना पूर्ति की हे महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने मेयर साहब से मांग की नगर निगम की बोर्ड बैठक में किराए में वृद्धि को कम करने के लिए संशोधन किया जाता सकता हे अतः संशोधन हेतु निगम द्वारा शासन स्तर मजबूत पैरवी की जाए जिससे व्यापारियों को राहत प्रदान हो सके इस पर मेयर गजराज बिष्ट ने सभी व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि किराए में वृद्धि के संशोधन हेतु शीघ्र ही निगम की बैठक की जाएगी और व्यापारियों का किसी भी प्रकार से उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के सह प्रभारी देवेश अग्रवाल महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट वरिष्ठ व्यापारी नेता पंकज कपूर वरिष्ठ पार्षद राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना पूरन लाल साह चमन गुप्ता योगेश शर्मा मनोज जायसवाल मनोज गुप्ता उपेंद्र कनवाल राजत माहेश्वरी दलजीत दल्ली मुकेश ढींगरा अजय गोयल केतन गुप्ता आदि सैकड़ों व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *