हल्द्वानी: नगर आयुक्त आईएएस विशाल मिश्रा की अतिक्रमणकारियों को चेतावनी, नाले-नालियों पर किया अतिक्रमण हटा लें वरना होगी कार्रवाई

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी नगर निगम के नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि प्रायः ऐसा देखा जा रहा है कि नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत नाले तथा नालियों के ऊपर पक्के अतिक्रमण किए गए तथा सीसी पटाल लगा दिए गए जिस कारण वर्षा काल (तथा वर्षा काल के अलावा भी) में वर्षा जल की निकासी अवरुद्ध हो जाती है तथा जलभराव तथा बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे जानमाल को खतरा होता है तथा पूर्व में कई बार जानमाल का नुकसान भी हुआ है। मिश्रा ने नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम द्वारा आम जनता को सूचित किया है कि नाले/नालियों के ऊपर तथा नजूल भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए यदि अतिक्रमण किया गया है तो तत्काल हटा लिया जाए। यदि नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा नाले नाली सफाई तथा जल भराव की समस्या को हल करते समय अतिक्रमण प्रकाश में आता है तो अतिक्रमण को तत्काल नगर निगम अधिनियम 1959 तथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 तथा अन्य नियमों व अधिनियमों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी तथा अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध भी नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement