हल्द्वानी: व्यापारियों ने सड़कों के धंसने पर खड़े किए सवाल, बोले-इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ दर्ज करें मुकदमे

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने पहले मानसून की बरसात में  सड़कों की दुर्दशा पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है और इसे जनता के पैसों का दुरूपयोग बताया। संगठन के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही का ही परिणाम है कि नवनिर्मित सड़कों की हालत इतनी जल्दी खराब हो गई, सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं। जो एक बड़े भ्रष्टाचार की तरफ इशारा कर रहा है। अक्सर समाचार पत्रों से संज्ञान में आता है कि सड़क निर्माण में थर्ड पार्टी सर्वे भी करवाया जाता है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि यह सर्वे सिर्फ जनता को दिखाने के लिए होता है या फिर सर्वे करने वाले लोगों की समझदारी पर सवाल खड़े होते हैं। व्यापारी नेता राजीव अग्रवाल और विरेंद्र गुप्ता ने जिला प्रशासन से मांग की सड़कों के धंसने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएं अन्यथा प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल मुकदमा दर्ज करवाएगा और क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र दुरस्त किया जाय। साथ ही वर्तमान में चल रहे सरकारी निर्माण कार्यों पर छापेमारी अभियान चलाया जाय।  मुकदमा दर्ज करने की मांग करने वालो में महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, ऋषभ पाठक, परबजोत चंडोक, विनोद आनंद, नुसरत सिद्दीकी, पूरन लाल साह, संजय वर्मा आदि शामिल हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *