हल्द्वानी के वार्ड -37 में भाजपा प्रत्याशी भट्ट ने किया जनसंपर्क, क्षेत्र के विकास को मांगे वोट

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड-37 में सोमवार को नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने व्यापक जनसंपर्क किया। इस मौके पर वार्ड स्थित कालिका मंदिर प्रांगण में हुई नुक्कड़ सभा में भट्ट ने कहा कि देश के विकास के लिए भाजपा सरकार जरूरी है। इस दौरान मुख्य रूप से विधानसभा संयोजक व निवर्तमान मेयर जोगेंद्र पाल रौतेला, विधानसभा प्रभारी सचिन साह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,अध्यक्ष भाजपा काठगोदाम किशोर जोशी, निवर्तमान पार्षद वार्ड न 37 विद्या देवी, मंडल उपाध्यक्ष अरुण टम्टा, पनराम, युवा नेता हदयेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मुन्नी बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवी दयाल उपाध्याय, पूर्व प्रधान महेश जोशी, भाजपा नेता हरीश नेगी, नंद लाल, गणेश प्रसाद टम्टा, अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा रोषपाल मौर्या, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन पाल, शिव गणेश, भुवन आर्य, महेंद्र कुमार, प्रवीण राणा, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, शक्ति केंद्र संयोजक व बूथ अध्यक्ष आदि मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *