कुमाऊं में यहां दादी के अंतिम संस्कार में गये पोते की नदी में डूबने से मौत 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुमाऊं के चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के रेगरु क्षेत्र से दुखद घटना सामने आ रही है। रेगरु गांव के नरेंद्र राम की माता देवकी देवी का  आज सोमवार 15 अप्रैल को निधन हो गया था, जिनका अंतिम संस्कार करने रामेश्वर घाट ले जाया गया। दादी के अंतिम संस्कार में उनका पोता संदीप कुमार (20) पुत्र नरेंद्र कुमार भी गया था। अंत्येष्टि के बाद संदीप अपने दोस्त के साथ नदी में नहाने लगा तथा अन्य लोग कुछ ही दूर नहा रहे थे। उसके दोस्त रवि ने बताया कि अचानक संदीप गहरे पानी में चला गया और डूब गया। रवि के चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने संदीप को नदी से बाहर निकला। सूचना पर बाराकोट चौकी प्रभारी अरविंद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। संदीप को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदीप की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *