कुमाऊं में यहां पुलिस कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
कुमाऊं में द्वाराहाट थाने में तैनात डीडीहाट निवासी कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कांस्टेबल का शव उसके कमरे में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम सलामी देते हुए शव उनके पैतृक गांव भेजा। जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ के डीडीहाट निवासी नवीन कन्याल (47) द्वाराहाट थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। आज बुधवार 24 अप्रैल को नवीन कन्याल ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। जब काफी देर बाद तक वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो सह कर्मचारी उनके कमरे पर गये। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खोला‌ गया। जिसके बाद साथी किसी तरह कमरे के अंदर पहुंचे। देखा तो कांस्टेबल नवीन अचेतावस्था में पड़ा मिला। उन्होंने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि हृदय गति रुकने से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *