रानीखेत विधायक के भाई व भांजे की दबंगई, प्रधान को गाड़ी से खींचकर पीटने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई व भांजे के खिलाफ पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम प्रधान से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम मिचोली, पोस्ट सीम निवासी संदीप खुल्बे ने बीते मंगलवार 23 अप्रैल को भतरौंजखान थाने में सौंपी तहरीर में कहा था कि पीपलमंडी से भतरौंजखान पहुंचने पर विधायक के भाई सतीश नैनवाल और उनके भांजे संदीप बधानी ने रामनगर रोड स्थित वैल्डिंग की दुकान के ठीक सामने उसकी गाड़ी को रोका और बाहर खींचकर उसे बुरी तरह पीट दिया। इधर मुकदमा दर्ज न होने पर पीड़ित पक्ष दर्जा राज्यमंत्री के साथ आज बुधवार 24 अप्रैल को थाने पहुंच गया। इस पर पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रधान की तहरीर पर दोनों के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी गई है। इस पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

 



 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *