लोकसभा चुनाव परिणाम: स्मृति ईरानी समेत चार मंत्री हारे, उत्तराखंड में भाजपा ने पांचों सीट जीती, सबसे अधिक वोटों से इन्होंने जीत दर्ज की

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी की अगुआई वाले एनडीए गठबंधन ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है और नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। 400 का लक्ष्य रखने वाला गठबंधन 300 सीटें भी नहीं हासिल कर सका। पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल चार मंत्री भी चुनाव हार चुके हैं। उत्तर प्रदेश में अमेठी से स्मृति ईरानी और चंदौली से डॉ.महेंद्र नाथ पांडे, बिहार में आरा से राजकुमार सिंह और झारखंड में खूंटी से अर्जुन मुंडा को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं उत्तराखंड में भाजपा पांचों लोकसभा सीट जीत गयी है। अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा, नैनीताल से अजय भट्ट व टिहरी से माला राज लक्ष्मी शाह ने पुनः जीत दर्ज की है। वहीं पौड़ी से अनिल बलूनी व हरिद्वार सीट से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जीत दर्ज की है। इनमें अजय भट्ट सबसे अधिक 3.34 लाख वोटों से जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *