जिला कारागार नैनीताल के बंदियों के लिए आयोजित किया कौशल विकास प्रशिक्षण

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला कारागार नैनीताल मे बंदियों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में जिला कारागार में आरएसईटीआई के सहयोग से प्रशिक्षण दिया गया। उच्चतम न्यायालय द्वारा समय-समय पर यह अवधारित किया गया है कि कारागार में निरुद्ध बंदियों को कौशल विकास हेतु प्रशिक्षत किया जाना है और ताकि उन्हें बेहतर भविष्य के लिए पुनर्वास का अवसर मिल सके। इसी विचारधारा के अग्रसरण में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा आर एस ई टी आई के सहयोग से बंदियों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *