हल्द्वानी हिंसा: बनभूलपुरा से इतने दिन बाद हटाया कर्फ्यू , डीएम ने जारी किए आदेश

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के 13 दिन बाद कर्फ्यू में पूरी तरह से हटा दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी वंदना ने आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि बनभूलपुरा में हिंसा के बाद जिला प्रशासन ने बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया था।  इसके तहत बनभूलपुरा थाने के गौजाजाली, रेलवे बाजार, एफसीआई गोदाम परिसर क्षेत्र व बनभूलपुरा के संवेदनशील क्षेत्र में कर्फ्यू में ढील के लिए अलग-अलग समय तय किया गया था। बाद में इसे नाइट कर्फ्यू में तब्दील किया गया। अब प्रशासन ने आज 20 फरवरी से कर्फ्यू हटा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *