नैनीताल मतदाता जागरूकता कार्यक्रम: इस अभिनेता ने होली पर दिया संदेश, इधर अवकाश के बावजूद टीम का मनोबल बढ़ाने पहुंचे सीडीओ

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे ने होली की बधाई देने के साथ ही आगामी 19 अप्रैल को लोकतंत्र के महापर्व में सभी लोगों से मतदान प्रक्रिया में भागीदारी के लिए संदेश दिया। इस क्रम में रंगोत्सव में भी मतदाता‌ जागरूकता सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2024 में जनपद नैनीताल की ओर से मतदान की अनिवार्यता एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप टीम जनपद -नैनीताल, दिन- रात अथक परिश्रम के साथ कार्य कर रही है। आज 25 मार्च होली का अवकाश होने के बावजूद भी स्वीप टीम के सभी साथी अपने-अपने कार्यों में जुटे रहे। जिला नोडल अधिकारी(स्वीप)/मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे के द्वारा सोमवार को नगर निगम कार्यालय में स्थापित स्वीप के कैंप कार्यालय में रंगों के महापर्व होलिकोत्सव के बीच स्वीप टीम के सभी सदस्यों से मुलाकात की। उन्हें होली- महोत्सव की शुभकामनाएं दीं और उनका उत्साहवर्धन भी किया। कुछ समय स्वीप टीम के सदस्यों के साथ बिताकर मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी(स्वीप)महोदय ने सभी को और कड़ी मेहनत के साथ कार्य करने के लिए कहा। टीम को उसके अनवरत कार्यों के लिए बधाई भी दी। उन्होंने पाया कि स्वीप टीम के सभी सदस्य टीम भावना के साथ बड़े मनोयोग से अपने-अपने कार्यों पर लगे हुए थे।निरंतर नए नवाचारों के साथ अथक परिश्रम और लगन से, स्वीप टीम जनपद नैनीताल एक बार पुनःअपने जिले नैनीताल को निर्वाचन के इस महा-आयोजन में इस बार फिर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प है। उम्मीद जताई कि इस बार अवश्य ही जनपद नैनीताल का निर्वाचन प्रतिशत बढ़ेगा। स्वीप टीम नैनीताल के समन्वयक सुरेश अधिकारी, सह-समन्वयक एलएम पांडे , जनपद सदस्य डॉ. प्रदीप उपाध्याय, रश्मि पांडे, सीमा कुंवर,  सपना बिष्ट, दीपा और शिवानी पांडे से नोडल अधिकारी (स्वीप) ने मुलाकात की और सभी को व्यक्तिगत उत्तरदायित्व निभाते हुए अलग-अलग कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए निर्देशित भी किया।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement