हल्द्वानी विकासखंड की तस्वीर साफ, जिला पंचायत में इस प्रत्याशी की बड़ी जीत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी विकासखंड के जिला पंचायत सदस्यों में जग्गीबंगर सीट से दीपा चंदोला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी किरन जोशी को सबसे अधिक सात हजार से अधिक मतों से हराया। हाट सीट बनी रामणी आन सिंह पनियाली सीट से भाजपा के बागी प्रमोद बोरा की पत्नी छवि कांडपाल बोरा ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को पराजित किया है। गौलापार में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट ने पत्नी लीला बिष्ट को एकतरफा मुकाबले में जीत दिलाने में सफलता हासिल की। वहीं देवलचौड़ खाम से निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष आंनद सिंह दरम्वाल की पत्नी भी दीपा देवी भी चुनाव जीत गए हैं। सूत्रों के अनुसार इनमें से ही कोई एक जिला पंचायत अध्यक्ष की दौड़ में भी आगे है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *