हल्द्वानी: गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे पति-पत्नी को मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे पति-पत्नी को मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है। बीती 21 मार्च को थानाध्यक्ष मुखानी ने शेखर चंद पांडे निवासी छडायल नयाबाद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी को सौंपी गई थी। इधर थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त शेखर पांडे व उसकी पत्नी तनुजा पांडे निवासी छडायल नयाबाद मुखानी जनपद नैनीताल को डूंगरपुर हल्दुचौड़ से गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *