बारिश के अलर्ट के बाद इस जिले में स्कूलों की छुट्टी, देखें आदेश

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कल जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में डीएम नितिन भदौरिया ने मंगलवार को आदेश जारी किए हैं।  यह आदेश सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू रहेगा।प्रशासन की ओर से बताया गया कि भारी बारिश के कारण जलभराव, फिसलन और आवागमन में दिक्कत की आशंका बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *