हल्द्वानी के इस निमार्णाधीन कांप्लेक्स में मिली भोलानाथ गार्डन के मनोज की लाश

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में निर्माणाधीन कांप्लेक्स में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। भोलनाथ गार्डन निवासी मनोज वर्मा (42) पिछले लंबे समय से घर छोड़कर बाहर रहता था। वह मंडी क्षेत्र में ही काम कर जीवन-यापन कर रहा था। बताया गया कि वह शराब का आदी था। बीती सोमवार की शाम वह टीपीनगर बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास बन रहे कांप्लेक्स में पड़ा मिला। मौके पर कंबल, बिस्तर भी पड़ा था। किसी ने इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 27 जनवरी को मंगलवार को मेडिकल पुलिस चौकी पहुंची रिटायर्ड महिला होमगार्ड शकुंतला वर्मा ने बताया कि उसके चार पुत्र हैं, मनोज दूसरे नंबर का था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल के अनुसार मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *