गढ़वाल की इस पुलिस चौकी में शराब पिलाने का दिया निमंत्रण, इसका आडियो वायरल होने पर इंचार्ज समेत तीन सस्पेंड

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

पौड़ी जिले की कोतवाली श्रीनगर की बाजार चौकी में होली पर शराब के सेवन के लिए आमंत्रण देना तीन पुलिसकर्मियों और दो होमगार्ड को भारी पड़ गया। मामले का ऑडियो वायरल होने के बाद चौकी प्रभारी सहित तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, दो होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को संस्तुति भेजी है। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने निलंबन आदेश जारी कर मामले की जांच सीओ श्रीनगर को सौंप दी है। एसएसपी ने बताया, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोतवाली श्रीनगर की बाजार चौकी में होली के पर्व पर शराब के सेवन के लिए आमंत्रण किया जा रहा है। कहा, पुलिस अधिकारी-कर्मियों की लापरवाही पर कार्रवाई कर चौकी प्रभारी अजय कुमार, महिला कांस्टेबल जमुना, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही चौकी में तैनात होमगार्ड संजय सिंह, विजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति जिला होमगार्ड कमांडेंट को दी है। बताया, मामले की जांच सीओ श्रीनगर को सौंपी गई है। बताया गया कि बाजार चौकी में दरोगा विजय सैलानी को नया चौकी प्रभारी बनाया गया है।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement