हल्द्वानी में रिश्तेदार के यहां आई युवती से दुष्कर्म का प्रयास, महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी रिश्तेदारी में आई युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने महिला रिश्तेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता मूल रूप से मुक्तेश्वर की रहने वाली है। आरोप है कि उसकी रिश्तेदार मीनाक्षी तीनपानी में रहती है। मीनाक्षी ने उसे दुग्ध संघ में ट्रेनिंग की बात कहकर बुलाया और जब वह यहां पहुंची तो कहा कि ट्रेनिंग रद हो गई है। बीती आठ जून को मीनाक्षी अपने दो दोस्त भाष्कर, प्रशांत और पीड़िता के साथ घूमने गई। एक रेस्टोरेंट में झूठ बोलकर उसे शराब पिलाई। रात वह घर पहुंचे और सभी एक कमरे में सो गए। भाष्कर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिये और तीनों ने मिलकर उसे पीटा। धमकी दी कि अगर उसने मुंह खोला तो वह उसे व उसके परिवार को जान से मरवा देंगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *