हल्द्वानी: दमुवाढूंगा के लोगों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने वाले मामले की अहम जानकारी दी, जनहित याचिका पर तीन सितंबर को होगी सुनवाई

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी नगर निगम के दमुवाढूंगा वार्ड-35, 36 व 37 के लोग जमीन का मालिकाना हक दिलाने के मामले में आज रविवार को कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया से मिले। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बताया कि उनके द्वारा एक जनहित याचिका उच्च न्यायालय में दायर की गई जिसकी संख्या 118/2021 है। जिसकी अगली सुनवाई 3 सितंबर होनी है ।बल्यूटिया ने कहा कि जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा के लोगों को मालिकाना हक दिलाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार में 20 दिसंबर, 2016 को सर्वेक्षण एवं अभिलेख संक्रियाएं सम्पादित करने के लिए एक अधिसूचना जारी की गई थी जिस पर 13 मई 2020 को तत्कालीन भाजपा सरकार ने रोक लगा दी थी जिससे जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा के वासियों को मालिकाना हक मिलने की उम्मीद टूट गई थी। बल्यूटिया ने बताया कि सरकार की 13 मई 2020 की अधिसूचना के खिलाफ उन्होंने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा के मालिकाना हक का प्रकरण 2021 से उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। 16 जुलाई 2024 को उच्च न्यायालय द्वारा नगर निगम हल्द्वानी को दो सप्ताह में जवाब देने को कहा। दो हफ्ते 30 जुलाई को पूरा हो गए बावजूद इसके नगर निगम ने जवाब दाखिल नहीं किया। बल्यूटिया ने अपने अधिवक्ता से लोगों की बात कराकर न्यायालय से जुड़े तथ्यों से भी शिष्टमण्डल को अवगत कराया। शिष्टमण्डल में महेशानंद, महेश वैद्य, जगदीश भारती, तेज राम, मोहन लाल, कृष्ण लाल कोहली, मोहन लाल, गोपाल राम ग्वासाकोटी, कृष्ण टम्टा, गोपाल कृष्ण टम्टा, फकीर राम कोहली, दीपक चन्याल, किशन राम आदि शामिल थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *