हल्द्वानी में पटेल चौक पर नगर निगम ने‌ अवैध निर्माण ध्वस्त किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी नगर निगम की टीम ने‌ बेस अस्पताल के ठीक सामने पटेल चौक में बन रहे अवैध निर्माण को आज रविवार को ध्वस्त कर दिया। दो दिन पहले कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बेस हॉस्पिटल का निरीक्षण किया था। इस दौरान बेस अस्पताल के सामने पटेल चौक में छत पर अवैध निर्माण पर उनकी नजर पड़ी तो उन्होंने एक दिन के भीतर उसे हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी भवन स्वामी द्वारा निर्माण ध्वस्त नहीं किया गया तो रविवार को नगर आयुक्त विशाल मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी के जरिए अतिक्रमण ध्वस्त कराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *