शासन ने इस भ्रष्टाचारी अफसर की सेवा समाप्त की

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

शासन ने भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी बागेश्वर सुबोध शुक्ला की सेवाएं समाप्त कर दी है। इस संबंध में सचिव दीपेंद्र चौधरी की ओर से जारी आदेश में जारी कहा गया है कि शुक्ला को संविदा सेवा के तहत अनुबंध पर नियुक्ति दी गई थी। पिछले दिनों एक शिकायत पर शुक्ला को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। इधर हल्द्वानी पूर्व सैनिक लीग से जुड़े सैन्य अधिकारियों व सैनिकों ने इस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *