हल्द्वानी में पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में नैनीताल रोड हाइवे पर हाइडिल क्षेत्र के पास मंगलवार की देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार दो युवक पेड़ से करा गये। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस के मुताबिक हादसे में 26 वर्षीय  रोहित कुमार निवासी पटकोट, रामनगर जबकि 20 वर्षीय विवेक आर्य निवासी रतखान जनपद अल्मोड़ा की मौत हुई है। बताया गया कि दोनों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *