हल्द्वानी तहसील में आनलाइन सिस्टम दुरुस्त न होने से फरियाद परेशान, जिलाधिकारी से की शिकायत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अक्सर तहसील सहित अधिकांश विभागों में ऑनलाइन साइडों के बार बार खराब होने एवं साइड न चलने की शिकायत मिलती रहती है। ऐसे में जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार ऑन लाइन सिस्टम को मजबूत कर सारे काम ऑनलाइन करने को कहती है, दूसरी ओर तहसील सहित अधिकांश विभागों का  नेटवर्क साइबर सिस्टम खराब रहता है, अधिकांश समय यही जवाब मिलता है सिस्टम काम नहीं कर रहा है, आय प्रमाण पत्र, स्थाई,143, हैसियत आदि जैसे काम भी नहीं हो पा रहे हैं। इस सम्बन्ध में आज मंगलवार 27 मई को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने जिलाधिकारी नैनीताल को पत्र लिख कर समस्या के निदान की मांग की है। ऑनलाइन सिस्टम मजबूत नहीं होगा तो काम कैसे होंगे, मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी जी भी ऑन लाइन सिस्टम को लागू कर जमीनों की रजिस्ट्री भी ऑन लाइन करने की घोषणा कर चुके है। अगर ऑनलाइन सिस्टम (साइडों ) को दुरुस्त न किया गया तो कई काम रुक जा रहे है।‌प्राधिकरण, तहसील सहित अन्य विभागों के काम नहीं हो पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *