रामनगर के ढेला में इस दिन से होगी थियेटर, पेंटिंग और सिनेमा पर कार्यशाला

समाचार शगुन उत्तराखंड

रचनात्मक शिक्षक मंडल द्वारा विगत 12 वर्षों से ग्रीष्मावकाश में जश्न ए बचपन के तहत स्कूली बच्चों के लिए थियेटर (रंगमंच), पेंटिंग, सिनेमा पर होने वाली वर्कशॉप इस बार 28 मई से 1 जून तक होगी। यह जानकारी कार्यशाला संयोजक नवेंदु मठपाल ने दी। नैनीताल जिले के रामनगर में राजकीय इंटर कालेज ढेला में होने जा रही इस कार्यशाला में थियेटर एक्सपर्ट के रूप में 5 सदस्यीय टीम दिल्ली से आ रही है।मूल रूप से कोलकाता निवासी प्रोनवेश दो सदस्यीय टीम के साथ प्रतिभागी बच्चों को पेंटिंग के गुर सिखाएंगे।सहयोगी एक्सपर्ट के रूप में जाने माने वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार, प्रकृतिविद राजेश भट्ट, वरिष्ठ चित्रकार सुरेश लाल, शिक्षाविद् कमलेश अटवाल आदि मौजूद रहेंगे। मठपाल के अनुसार अब तक 80 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। कार्यशाला पूर्णतः आवासीय है।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement