हल्द्वानी के इस प्रतिष्ठित स्कूल के दो छात्रों का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चयन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में हल्द्वानी के डहरिया स्थित प्रतिष्ठित आनंदा एकेडमी के कक्षा 6 के छात्र वंश मिश्रा एवं कक्षा 5 के छात्र आयुष्मान सती ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, नैनीताल में प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई है। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर भूपेन्द्र सिंह बिष्टनिदेशिका एवं प्रधानाचार्या  ने दोनों छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। भूपेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनतशिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। यह पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा प्रदान करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *