कुमाऊं के इस प्रसिद्ध लोक गायक का हृदय गति रुकने से निधन, प्रदेश भर में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड से दुःखद खबर आई है। लोक गायक प्रहलाद मेहरा का आज बुधवार को हृदय गति रुकने से निधन हुआ है। वही उनके निधन से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। प्रहलाद मेहरा कुमाऊं के प्रसिद्ध लोक गायक थे, जो लगातार कुमाऊं की संस्कृति को आगे बढ़ने का काम कर रहे थे। ऐसे अचानक उनके निधन से लोक कलाकार बेहद दुखी है। प्रह्लाद मेहरा के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समेत अन्य लोगों ने दुख प्रकट किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *