हल्द्वानी: यहां नगरपालिका के ट्रक में लगी आग, हाइवे पर थमी वाहनों की रफ्तार

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बीते मंगलवार को स्कूटी धूं-धूं कर जल‌ गई थी। इधर आज 10 अप्रैल बुधवार को भीमताल नगरपालिका का कूड़ा वाहन आग का गोला बन गया। भीमताल में कूड़े के ट्रक में आग लग गई जिससे ट्रक बीच रोड में बुरी तरह से जल गया। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, तो पुलिस ने झुलसे चालक को अस्पताल पहुंचा। भीमताल से हल्द्वानी जाने वाले मार्ग में क्योराली गांव के पास भीमताल नगर पालिका के कूड़े के ट्रक में आग लग गई। कूड़े के बड़े ट्रक में अचानक आग लगने से इस व्यस्त मार्ग में दोनों तरफ ट्रैफिक रुक गया। यह ट्रक हल्द्वानी के गौलापार स्थित डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा फेंककर लौट रहा था। माना जा रहा है कि ट्रक के फ्यूल टैंक से शुरू हुई आग देखते ही देखते चारों तरफ फैल गई। आग की तेज लपटों को देखकर सभी के होश उड़ गए। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें जंगल में फैलने लगी। इसे बुझाने के लिए दमकल वाहन बुलाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *