नौ ग्राम स्मैक समेत बागजाला का साहिल खान गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में नैनीताल पुलिस की ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डा.मंजूनाथ टीसी के कुशल निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* एवं अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

*पुलिस कार्यवाही:–*
दिनांक 01 जून 2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग पर मुस्तैद थी। इसी दौरान चिराग अली शाह बाबा मजार के पास, गेट लाइन नंबर 18 से पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को 09.09 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

*अभियुक्त का विवरण:-*
साहिल खान (उम्र 26 वर्ष), निवासी:–गोलापार बागजाला, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल।

*विधिक कार्रवाई:*
अभियुक्त के विरुद्ध *कोतवाली बनभूलपुरा* में *मुकदमा FIR NO- 91/2026, धारा 8/21 NDPS Act* के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*पुलिस टीम -*

*1.* उ०नि० मनोज यादव *2.* कानि 649 नापु० दिलशाद अहमद
*3.* कानि 497 नापु सुनील कुमार
*4.* कानि 833 नापु० मो० यासीन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *