बेस अस्पताल में मरीजों के लिए व्यवस्था सुधारने को शिवसैनिकों ने एमएस को ज्ञापन सौंपा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय की अव्यवस्था पर शिवसेना का फूटा गुस्सा, बेस चिकित्सालय को दिया अल्टीमेटम – “लाइन खत्म करो, इलाज दो”_

_हल्द्वानी।_ सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय, हल्द्वानी में व्याप्त भारी अव्यवस्थाओं को लेकर शिवसेना हल्द्वानी, जिला नैनीताल ने आज मोर्चा खोल दिया। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल की व्यवस्थाएं तत्काल सुधारने की मांग की।

शिवसेना नेताओं ने कहा कि अस्पताल में पर्चा बनाने से लेकर मरीज को दिखाने तक घंटों लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है। इमरजेंसी, चर्म रोग, दंत और सर्जरी विभाग में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा। पहाड़ एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले गरीब मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं। कुछ कर्मचारियों द्वारा मरीजों से दुर्व्यवहार की शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं।

_शिवसेना की प्रमुख मांगें:_
1. अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था तत्काल दूर की जाए
2. इमरजेंसी व गंभीर मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था हो
3. पहाड़ एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को प्राथमिकता दी जाए
4. जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर मरीजों को त्वरित इलाज मिले
5. अतिरिक्त स्टाफ व संसाधनों की व्यवस्था की जाए
6. कर्मचारियों को मरीजों से सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए जाएं

शिवसेना पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं तो शिवसेना जनहित में बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस दौरान कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हेमंत भईयू, जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, भीमताल विधानसभा प्रभारी मुकेश सिंह बिष्ट,महानगर कार्यकारी प्रमुख मनोज गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्या, महानगर सचिव पूरन सागर, रवि कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here