रुद्रपुर के भगवानपुर में दुर्गा पूजा का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रूद्रपुर के ग्राम भगवानपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव का पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विधिवत शुभारम्भ किया। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर आयोजकों ने ठुकराल का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि मां दुर्गा ने आसुरी शक्तियों का नाश किया था। दुर्गा पूजा में हमें भी अपने भीतर की बुराईयों को नाश करने का संकल्प लेना चाहिए तभी दुर्गा पूजा का आयोजन सार्थक होगा। ठुकराल ने कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व हर साल धूमधाम से मनाया जाता है, आज युवा पीढ़ी को ऐसे पर्वों से जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्व समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं और मन में नई उर्जा का संचार करते हैं। शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा अर्चना का नवरात्र में विशेष फल मिला है। इस अवसर पर समाजसेवी संजय ठुकराल, ज्ञान प्रकाश दुबे, राकेश जोशी, राखी जोशी, कन्हैया गुप्ता, चन्द्रशेखर, विश्वामित्र, राहुल शाह, सोनपाल, रविशंकर शाह, कमल जोशी, नैना सिंह, अक्षय कुमार, शिव कुमार वर्मा, सौरभ बिष्ट, अक्षय कुमार, रोहित गुलाब, आयुष आर्या, कपिल बिष्ट, अमर सिंह, अजय गौड़ आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *