नामी कंपनी के नाम दवाइयां तैयार करने का खुलासा, एसटीएफ ने एक लाख टेबलेट पकड़ी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में एसटीएफ ने नकली दवाइयों के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने औषधि प्रशासन, स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई कर बाजपुर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री और एनएच-74 स्थित गोदाम पर छापेमारी की। यहां से भारी मात्रा में नकली एलोपैथिक दवाइयां, पैकेजिंग सामग्री, मशीनें और अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुलंदशहर निवासी धीरेन्द्र के रूप में हुई है। वह बिना वैध औषधि निर्माण लाइसेंस के आयुर्वेदिक व फूड लाइसेंस की आड़ में स्टैडमेड, मैक्लोड्स, इंटास और सन फार्मा समेत कई नामी कंपनियों के नाम से नकली दवाइयां तैयार कर बाजार में सप्लाई कर रहा था। छापेमारी में करीब एक लाख टैबलेट, 15 हजार से अधिक सिरप की बोतलें, 1632 क्वार्टर और 1016 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, आबकारी होलोग्राम तथा दवा निर्माण में प्रयुक्त मशीनें बरामद की गईं।  टीम में

*STF team
1-Ins  विकास चौधरी
2- SI Vipin चंद्र जोशी
3- SI K.G. Mathpal
4- HC महेंद्र गिरी
5- HC ravinder singh
6- HC किशोर kumar
7- Const जितेंद्र कुमार
8- किशन चंद्र शर्मा  ( तकनीकी सहायक)
ड्रग टीम
1- Sn. Ins नीरज kumar
2- Sn.ins मीनाक्षी बिष्ट
3- insp निधि शर्मा

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *