बारिश का कहर, यहां गिरा पहाड़, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाऊं में बारिश कहर बरपा रही है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले की सीमा से लगे राम गंगा के पार रमाड़ी ग्राम पंचायत के मुनधुरा तोक में भारी भूस्खलन से ग्रामीण दहशत में हैं। बागेश्वर जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत रमाड़ी के मुनधुरा तोक में बीती शनिवार अपरान्ह 3:30 बजे पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया। तेजम तहसील कार्यालय के पास से किसी ने पहाड़ी गिरने का वीडियो बना लिया। भूस्खलन वाला क्षेत्र बागेश्वर के कालापैर काभड़ी ग्राम पंचायत के भेदुआ बगड़ से महज 150 मीटर की दूरी पर है। भेदुवा बगड़ में करीब 12 परिवार निवास करते हैं। पहाड़ी से पहाड़ी भूस्खलन होता देख तेजम के ग्रामीण भी भयभीत हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *