मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीप टीम ने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में लगभग 94 बालिकाओं को ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनाना सिखाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुधा जोशी, एनएसएस प्रभारी कविता पाठक, दीप्ति पंत और ब्लॉक समन्वयक मोनिका चौधरी भी उपस्थिति रहीं। जनपदीय सह – समन्वयक ललित मोहन पांडे और गौरी शंकर कांडपाल ने सभागार में बालिकाओं को रुचि पूर्ण तरीके से मतदाता पहचान पत्र बनवाना सिखाया। दूसरी तरफ सायंकालीन सभा में ग्राफिक ऐरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के 52 नए वोटर और 12 स्वयंसेवकों को ऑनलाइन वोटर कार्ड बनवाना सिखाया गया। इस अवसर पर ग्राफिक एरा हिल्स यूनिवर्सिटी के डॉ.अमित मित्तल और डॉ.संदीप बधानी, डॉ.प्रदीप उपाध्याय राकेश लाल आदि उपस्थित थे।
Related Posts
सिटी मजिस्ट्रेट का तबादला, पीसीएस अधिकारियों की भी सूची जारी
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड शासन आईपीएस के साथ ही पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। देहरादून…
हल्द्वानी में पानी का दो महीने का बिल 35 हजार, इन वार्डों के पार्षदों की अफसरों से नोंकझोंक
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले में नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड 58 से 60 के निवर्तमान…
गुरुद्वारा गुरुनानकपुरा में सजा दीवान, चार साहबजादों की शौर्य गाथा का किया बखान
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी में गुरुद्वारा श्री गुरुनानक पुरा में गुरुवार देर शाम विशेष दीवान…
