टांडा जंगल में स्कार्पियो-अल्टो की जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

टांडा जंगल में स्कार्पियो-अल्टो की जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
बनभूलपुरा में मृतकों के शव पहुंचने के बाद जमा लोग।

नैनीताल जिले में हल्द्वानी के रामपुर हाईवे पर टांडा जंगल में दो कारों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वाले कार सवार बनभूलपुरा के हैं। घायलों का एसटीएच में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार बीती सोमवार 25 अगस्त को बनभूलपुरा के एक परिवार के लोग अपनी बहन को देखने रुद्रपुर गए थे। देर रात घर लौटते समय उनकी ऑल्टो कार की टांडा जंगल में स्कॉर्पियो से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हाफिज शाजिद, शाहजहां और अफसरी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में जाहिद और मुस्कान शामिल हैं। हादसे की सूचना रात करीब 2 बजे परिजनों को मिली। घायलों और मृतकों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। सभी हल्द्वानी बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 और 18 के रहने वाले हैं।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement