दुखद: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक की पत्नी का निधन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाऊं के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक उमा बिष्ट (उम्र करीब 58 वर्ष) ने नोयडा के निजी अस्पताल में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार 27 अगस्त को स्थानीय श्मशान नौलाकोट थाना द्वाराहाट क्षेत्रांतर्गत की जाएगी। वह द्वारहाट ब्लॉक के रवाड़ी से जिला पंचायत सदस्य रहीं थी। बीते नौ जून को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  इसके बाद उन्हें नोएडा ले जाया गया था। नोएडा के एक ​निजी अस्पताल में उनका आपरेशन किया जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी। इस दुखद घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक समेत विभिन्न संगठनों के लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *