भाखड़ा रेंजर हरीश पांडे का सप्ताह भर बाद नहीं लगा सुराग, अब परिजन तलाश में निकले

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के भाखड़ा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र पांडेय का सप्ताह भर बाद भी पता नहीं लग पाया है। इधर पुलिस और विभाग के बाद अब उनके परिजन व‌ परिचित भी उनकी तलाश में जुट गए हैं। गौरतलब है कि बीती 29 नवंबर को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। रेंजर पांडे के परिजनों ने बुधवार को डीएफओ कार्यालय पहुंचकर हरीश पांडे को सकुशल ढूंढने की मांग उठाई। इधर रेंजर पांडे का पता बताने वाले के लिए 25 हजार नगद का ईनाम भी रखा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *