लालकुआं: कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बल्यूटिया का आरोप, प्रशासन ने राजस्व नक्शे में दर्ज देवखड़ी नाले‌ को बंद कर लोगों को मुसीबत में डाला, जलमग्न हुए घर, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन ने अपनी कमियों को छुपाने के लिए जिसमे उन्होंने देवखड़ी प्राकृतिक नाले में अवैध निर्माण की अनुमति पूर्व में प्रदान की थी और प्राकृतिक नाला बंद कर दिया जो की आज भी रेवन्यू नेक्शे में दर्ज है का पानी नहर में मिला दिया जिससे लालकुआं विधान सभा क्षेत्रों जैसे कि मोतीनगर, गोरापड़ाव आदि क्षेत्रों में भारी तबाही मचा रहा है। लोगों के घरों में पानी भर रहा है जो पहले कभी नहीं आता था उसे छिपाने के लिए देवखड़ी नाले का पानी नहर में मिला दिया जिससे लोग प्रशासन के इस तरह की कार्यशैली से परेशान हैं।

https://youtu.be/yizLIvrkjL0?si=RbunyKBYojnRDW_A

दीपक बल्यूटिया ने कहा कि प्रशासन का यह कार्य गैरकानूनी है प्राकृतिक नाले को अतिक्रमण से मुक्त कराने की बजाए उसका पानी नहर में विलय कर दिया गया जिससे लालकुआँ विधान सभा के अन्तर्गत क्षेत्र में भारी जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। बल्यूटिया ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि देवखड़ी नाले को राजस्व नक्शे के अनुसार व्यवस्थित नहीं किया गया तो वो लालकुआं विधान सभा क्षेत्र के लोगों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *