समाचार शगुन उत्तराखंड
राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में शनिवार देर रात चुनाव परिणाम घोषित किए गए। रवींद्र सिंह राणा अध्यक्ष, अंकित जोशी महामंत्री, भुवन चंद्र जोशी उपाध्यक्ष, विनोद जीना संयुक्त मंत्री और बद्री प्रसाद सेमवाल प्रांतीय कोषाध्यक्ष चुने गए। हल्द्वानी पीलीकोठी स्थित एक बैंकट हाल में अधिवेशन में प्रदेश भर के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।



