बच्ची ने हैंडब्रेक खींचा, कार खेत में पलटी, बड़ा हादसा टला

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में भवाली घोड़ाखाल धुलई ग्रामसभा में घर के सामने खड़ी कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। तेज‌ आवाज होने पर लोग घरों से भागकर बाहर आये और कार में बैठी बच्ची को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार लक्ष्मण कुमार निवासी धुलई घोड़ाखाल ने रोज की तरह घर के बाहर सड़क किनारे कार खड़ी की थी। कार लाक न होने से उनकी बेटी उसमें बैठ गई और खेल-खेल में हैंडब्रेक नीचे कर दिया। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में घुसी और पलट गई। बच्ची की चीखपुकार सुन लोग वहां पहुंचे। लक्ष्मण कुमार ने बताया कि वह कार लाक करना भूल गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *