उत्तराखंड में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, आबकारी इंस्पेक्टर 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

देहरादून विजिलेंस ने रविवार को कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने जनपद चमोली स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का नियमित रूप से राजस्व देने के बावजूद भी निकासी पास न होने का भय दिखाने के एवज में कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह को शिकायतकर्ता तीस हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी आवास शक्ति नगर, कर्णप्रयाग से की गई। गिरफ्तार आबकारी निरीक्षक के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है। बीते शनिवार को विजलेंस ने जमीन के सीमांकन के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पौड़ी में कानूनगो को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *